75 दिनों में 60 हजार रुपये की कमाई कर सकते हैं किसान
झांसी, जुलाई 26 -- झांसी। किसान यदि कमाई करना चाहते है तो चौलाई की भाजी की बुआई कर सकते है। इसके लिए जुलाई से अगस्त का सही समय होता है। यह 75 दिनों के भीतर तैयार हो जाती है। जिससे किसान 60 हजार रुपए तक की कमाई कर सकते है। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय झांसी के प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ. सुशील कुमार सिंह ने किसानों को वर्षा ऋतु में चौलाई की खेती अपनाने की सलाह दी। कहा, जुलाई एवं अगस्त माह इसकी बुवाई के लिए सबसे उपयुक्त समय है। कम लागत, कम अवधि और अधिक उत्पादन के कारण चौलाई की खेती किसानों की आय बढ़ाने का बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। उन्होंने बताया कि चौलाई की खेती 50 से 60 दिनों में अच्छी आय देना शुरू कर देती है तथा 75 दिनों की फसल अवधि में तीन से चार बार कटाई कर किसान बेहतर मुनाफा कमा सकते हैं। इसकी खेती अम्लीय एवं क्षारीय दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.