75 ठेका मजदूरों के लिए बीसीसीएल को हाईकोर्ट में जमा करने पड़े 39 करोड़
धनबाद, जुलाई 8 -- वर्ष 1992-93 के पुराने केस में लोदना क्षेत्र के 75 ठेका मजदूरों को नियमित करने संबंधी मामले में मंगलवार को बीसीसीएल को हाईकोर्ट में 39 करोड़ रुपए जमा करने पड़े। उक्त मामले में पूर्व में ही ठेका मजदूरों को नियमित करने का आदेश दिया गया था। मजदूरों की पहचान संबंधी समस्या के कारण सिर्फ दो को नियमित किया गया। इसके बाद मजदूरों की ओर से अवमानना का मामला दायर कर दिया गया। कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बीसीसीएल को निर्देश दिया कि पहले 75 मजदूरों की अनुमानित बकाया रकम कोर्ट में जमा करे। बीसीसीएल की ओर से बैंक गारंटी का आग्रह किया गया लेकिन कोर्ट ने स्वीकार नहीं किया। मामले में धनबाद डीसी को ठेका मजदूरों के पहचान करने को कहा गया है। इसके लिए चार सप्ताह का समय दिया गया है।पहचान में कई पेच हैं। बीसीसीएल सूत्रों की मानें तो इत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.