धनबाद, जुलाई 10 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। लोदना एरिया के 75 ठेका मजदूरों की पहचान के लिए डीसी ने कमेटी बनाई है। कमेटी दो-एक दिन में ठेका मजदूरों की पहचान शुरू करेगी। बीसीसीएल के एक पुराने मामले में हाईकोट ने धनबाद डीसी को कमेटी बनाकर चार सप्ताह में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। कमेटी में जिला सेटलमेंट अफसर, सहायक श्रमायुक्त केंद्रीय, लोदना के पर्सनल मैनेजर आदि कमेटी में हैं। मामला 1992-93 के पुराने केस का है। लोदना क्षेत्र के 75 ठेका मजदूरों को नियमित करने संबंधी मामले में मंगलवार को बीसीसीएल को हाईकोर्ट में 39 करोड़ रुपए जमा करना पड़ा था। उक्त मामले में पूर्व में ही ठेका मजदूरों को नियमित करने का आदेश दिया गया था। मजदूरों की पहचान संबंधी समस्या के कारण सिर्फ दो को नियमित किया गया है। इसके बाद मजदूरों की ओर से अवमानना का मामला दायर कर...