बेगुसराय, फरवरी 27 -- भगवानपुर। प्रखंड के मध्य विद्यालय मेहदौली में मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना के तहत गुरुवार को 9 से 14 वर्ष आयु वर्ग की 75 छात्राओं को गर्भाशय कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन का दूसरा डोज लगाया गया। हेल्थ मैनेजर आशुतोष गांधी एवं बीएमसी उदय शंकर कवि ने बताया कि एचपीवी टीका ह्यूमन पैपिलोमा वायरस से होने वाले संक्रमण को रोकता है, जो आगे चलकर गर्भाशय कैंसर का प्रमुख कारण बनता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं में गर्भाशय कैंसर की समस्या तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में समय पर टीकाकरण से इस गंभीर बीमारी से बचाव संभव है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रखंड के अन्य विद्यालयों में भी शिविर लगाकर पात्र छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन दी जाएगी। टीकाकरण अभियान में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अंकित कुमार, एएनएम रानी कुमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.