चित्रकूट, मई 19 -- चित्रकूट। ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से 75 ग्राम चौकीदारों को एसपी अरुण सिंह ने एएसपी पीयूषकांत राय की मौजूदगी में साइकिलें वितरित की। इसके बाद एसपी ने हरी झंडी दिखाकर चौकीदारों को रवाना किया। कहा कि ग्राम चौकीदार गांव की प्रथम सुरक्षा पंक्ति हैं। वह रात-दिन चौकसी करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण, सूचना संग्रहण और कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साइकिलों के वितरण से उनकी गतिशीलता बढ़ेगी। जिससे वह बड़े क्षेत्रों में तेजी से गश्त लगाने के साथ ही जरुरत पड़ने पर त्वरित प्रतिक्रिया दे सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...