सिमडेगा, अगस्त 8 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के हाटिंगहोड़े स्थित सड़ीबा गांव में स्वास्थ्य विभाग की ओर से मलेरिया जांच शिविर का आयोजन किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मनोरंजन कुमार के नेतृत्व में आयोजित शिविर में सड़ीबा सहित आसपास के गांवों से पहुंचे ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में कुल 75 ग्रामीणों की मलेरिया जांच की गई। जिसमें 3 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इसके अलावा ग्रामीणों की बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन समेत अन्य स्वास्थ्य जांच भी की गई। डॉ. मनोरंजन कुमार ने ग्रामीणों को बरसात के मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। मौके पर एएनएम अंजना उरांव, एमपीडब्ल्यू संजय शेखर, सीएचओ मंजुसा, तकनीशियन बाबूलाल समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मी मौजूद थे। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...