वाराणसी, दिसम्बर 31 -- दोहरीघाट(मऊ), हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत गोंठा कृषि मंडी परिसर में बने विपणन शाखा के क्रय केंद्र पर धान खरीद तेजी से हो रही। केंद्र पर अब तक 744 किसानों से 29.6 हजार कुंतल धान खरीद की जा चुकी हैं। गोंठा मंडी परिसर में विपणन शाखा के दो धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं। दोनों क्रय केंद्र पर प्रतिदिन आठ से दस किसानों के धान का तौल कराई जा रही है। केंद्र प्रभारी संतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि हमारा प्रयास है कि हम ज्यादा से ज्यादा किसानों की धान खरीद कर सकें। इसके लिए कांटा करने के लिए मजदूरों की संख्या बढा दी गई है। लक्ष्य को पूरा करने के लिए किसानो से सम्पर्क किया जा रहा है। अब तक दोनों केंद्रों पर 744 किसानों से 29675 हजार कुंतल धान खरीद की जा चुकी है। इसमें प्रथम पर 379 किसानों से 15048 कुंतल, द्वितीय पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.