प्रयागराज, अगस्त 18 -- प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और रेलवे परिसरों में अनधिकृत गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई तेज की है। इस वर्ष में अब तक रेलवे ने 7427 अनधिकृत वेंडरों को पकड़ा है। इसके अलावा टिकटों की अवैध बिक्री के मामले में 33 अनधिकृत टिकट एजेंटों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। उत्तर मध्य रेलवे में यात्रियों की सुरक्षा के साथ ट्रेनों और स्टेशनों पर अनधिकृत गतिविधियों के खिलाफ भी कार्रवाई जारी है। चालू वर्ष में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत 650 से अधिक बच्चों को सुरक्षित बचाया। इन बच्चों को उनके परिजनों से मिलवाया गया अथवा सुरक्षित रूप से गैर सरकारी संगठनों को सौंपा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...