औरैया, जून 26 -- कंचौसी-लहरापुर मार्ग स्थित गंगा बाबा मंदिर परिसर में शुक्रवार को 74.63 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित आश्रम स्थल एवं अन्य विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह की स्वीकृति से होने वाले इन कार्यों का शिलान्यास अकबरपुर के सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने कहा कि वर्ष 2014 में केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा वर्ष 2017 में प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार बनने के बाद ग्रामीण विकास को नई गति मिली है। सरकार गांव, गरीब, किसान और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास...