अलीगढ़, मार्च 31 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट मीटर व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं के बीच भरोसा बढ़ाने के लिए विद्युत विभाग हर संभव प्रयास कर रहा है। बिजली खपत की सटीक जांच के लिए चेक मीटर लगाए जा रहे हैं। जिले में अब तक 74,404 चेक मीटर लगाए जा चुके हैं। लालडिग्गी स्थित कार्यालय पर मंगलवार का आयोजित प्रेसवार्ता में कार्यवाहक चीफ इंजीनियर अंशुमन यादव ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं को बिजली बिल अधिक आने का संदेह होता है, उनके यहां चेक मीटर लगाकर वास्तविक खपत का आकलन किया जाता है। इससे उपभोक्ताओं की शिकायतों का निष्पक्ष समाधान हो रहा है और बिलिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ी है। अधीक्षण अभियंता अर्बन उमेश जैन ने कहा कि स्मार्ट मीटर की प्रीपेड प्रणाली उपभोक्ताओं को बिजली खर्च पर बेहतर नियंत्रण प्रदान कर रही है। उपभोक्ता स्मार्ट मीटर ऐप के जर...