संतकबीरनगर, नवम्बर 21 -- संतकबीरनगरा। एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देश पर चलाए जा रहे एंटी रोमियो अभियान में गुरुवार को 119 स्थानों पर 2390 व्यक्तियों को चेक किया गया। धारा 296 बीएनएस के तहत 02 अभियोग पंजीकृत कर 02 व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया। 132 शोहदों से माफीनामा भरवाकर हिदायत देते हुए छोड़ा गया। जबकि 74 शोहदों के विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई की गई। 1437 शोहदों के परिजनों को बुलाकर चेतावनी देकर छोड़ा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.