फतेहपुर, जनवरी 7 -- फतेहपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात पुलिस ने प्रभारी लालजी सविता के नेतृत्व में वाहन स्वामियों को जागरुक करने के साथ ही कार्यवाही की। पुलिस ने बिना हेलमेट व सीट बेल्ट वाले वाहनों के अलावा बिना नंबर प्लेट, नाबालिग चालक व सड़क किनारे खड़े होने वाले दो वाहनों से 15 सौ रुपये शमन शुल्क वसूल करने के साथ ही 74 वाहनों का चालान किया है। साथ ही वाहन चालकों को जानकारी परक पंपलेटों का वितरण कर उन्हे यातायात के नियमों की जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.