74 वर्षों के इतिहास में पहली बार होगा स्नातक संवाद, वोटर होंगे जागरूक
अररिया, जून 11 -- अररिया, निज संवाददाता अररिया पहली बार 16 जून को टाउन हॉल में स्नातक संवाद का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी शहर के एक होटल में गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में रजनीश रंजन ने दी। उन्होंने कहा कि 16 जून को अररिया टाउन हॉल में स्नातक मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जिले के स्नातक मतदाताओं के साथ संवाद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जागरूकता के अभाव में मतदान प्रतिशत में लगातार कमी देखी गई है। वर्ष 1952 से अब तक यानी 74 वर्षों के इतिहास में पहली बार अररिया जिले के स्नातक मतदाताओं के साथ संवाद आयोजित किया जाएगा। कहा कि नरपतगंज 927 फारबिसगंज प्रखंड में 1042 फारबिसगंज नगर परिषद में 680 भरगामा प्रखंड में 876 रानीगंज में 1050 अररिया प्रखंड में 1191 अररिया नगर में 904, कुर्साकांटा में 632, सिकटी में 531, पलासी में 454, जोकीहाट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.