आगरा, अप्रैल 21 -- आपरेशन दहन अभियान के तहत न्यायालय के आदेश पर जनपद पुलिस ने 4.80 करोड़ रुपये की कीमत के नशीले पदार्थ नष्ट कराए हैं। टीम ने नशीले पदार्थों को आगरा के एत्मादपुर स्थित भस्मक प्लांट पर वैज्ञानिक विधि से कार्य को अंजाम दिया है। एसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि उनके निर्देशन में सोमवार को जनपदीय पुलिस ने न्यायालयों से प्राप्त आदेशों पर नशीले पदार्थों के मामले में जनपद के विभिन्न थानों में पंजीकृत 74 मामलों से संबंधित माल एकत्रित किए। इन मामलों में आरोपियों से कुल 4,80,32,568 रुपये की कीमत के नशीले पदार्थ एकत्रित हुए थे। एएसपी सुशील कुमार की उपस्थिति और कमेटी के अन्य सदस्यों की मौजूदगी में सभी नशीले पदार्थों को पुलिस ने आगरा के एत्मादपुर स्थित भस्मक प्लांट पहुंचाया। यह भी पढ़ें- 82 लाख की 9430 लीटर अवैध शराब नष्ट कराई यहां जेआरआर...