नवादा, मार्च 16 -- नवादा, हिसं। नवादा जिले के छत्रपति शिवाजी सेवा संस्थान के सचिव जितेंद्र प्रताप जीतू को भी 74 बार ब्लड डोनेशन करने के लिए रविवार को भगत सिंह सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने सम्मानित किया। रविवार को गया में शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड के द्वारा रक्तदाता सम्मान समारोह का कार्यक्रम हुआ, जिसमें क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के वंशज अमित आजाद के द्वारा देश के कोने-कोने से आए रक्त वीरों का सम्मान किया गया। इस सम्मान समारोह में 50 से अधिक बार ब्लड डोनेशन करने वाले रक्तवीरों को सम्मानित किया गया। गया जी के हरिदास सेमिनरी ऑडिटोरियम टाउन हॉल में सम्मान समारोह हुआ। इस सम्मान समारोह में मंच पर उपस्थित पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, गया के सांसद हरि मांझी, समाजसेवी प्रमोद कुमार भदानी और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.