बोकारो, जुलाई 17 -- बोकारो, प्रतिनिधि। झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की ओर से झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन रविवार को किया जाएगा। जबकि इस परीक्षा के सफल संचालन को लेकर जिले में कुल 74 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जबकि सभी परीक्षा केंद्र को मिलाकर इस परीक्षा में कुल 34 हजार 368 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

परीक्षा केंद्र की सुरक्षा जबकि इस परीक्षा में किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति व बाहरी व्यक्ति को परीक्षा केंद्र परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। केवल एडमीट कार्ड और वैध पहचान पत्र वाले उम्मीदवारों को ही प्रवेश दिया जाएगा। किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में स्मार्ट/डिजिटल घड़ी, बैग, हैंडबैग, किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे ब्लूटूथ, कैलकुलेटर, पेजर, मोबाइल फोन, ईयरफोन, लॉग टेबल, किताबें, नोटबुक आद...