वाराणसी, अप्रैल 23 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम के पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन और इंदौर की एक्सपोजर विजिट से लौट आया। उपसभापति नरसिंह दास की अध्यक्षता में सात दिवसीय भ्रमण के दौरान उन्होंने दोनों शहरों में प्रशासनिक व्यवस्था और स्वच्छता मॉडल का अध्ययन किया।पार्षदों ने इंदौर में 74वें संविधान संशोधन के प्रभावी क्रियान्वयन का अध्ययन किया। यह संशोधन उज्जैन में भी प्रभावी है। इसके तहत यहां पीडब्ल्यूडी, विकास प्राधिकरण, फायर ब्रिगेड, जल निगम नगर निगम के अधीन कार्य करते हैं। दोनों नगर निगम ज्यादा प्रभावी तरीके से कार्य करते हैं।उपसभापति ने कहा कि बनारस की चुनौतियां अन्य शहरों से कई मायनों में जटिल हैं लेकिन सफाई व्यवस्था दूसरे कई शहरों से अच्छी है। उन्होंने कहा कि वित्तीय शक्तियों के विकेंद्रीकरण के तहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.