7355 पौधे लगाने वाले पर्यावरण मित्र होमगार्ड्स सम्मानित
बिजनौर, अगस्त 17 -- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कमांडेंट होमगार्ड्स कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सुबह वंदेमातरम का गायन हुआ। इसके बाद जिला कमांडेंट होमगार्ड्स वेदपाल सिंह चपराना ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रगान हुआ। जिले में होमगार्ड्स की 18 कंपनियां हैं। विभाग की ओर से जल एवं पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों के तहत 12 जुलाई से जिलेभर में वृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान होमगार्ड्स स्वयंसेवकों ने कुल 7355 पौधे लगाए। प्रत्येक कंपनी से सबसे अधिक पौधे लगाने वाले एक-एक होमगार्ड्स स्वयंसेवक का चयन कर उन्हें जिला कमांडेंट ने 'पर्यावरण मित्र' पुरस्कार एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।इसके अलावा विभाग की ओर से नशामुक्ति के लिए चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत नशा छोड़ने का संकल्प लेने वाले छह होमगार्ड्स स्वयंसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.