आजमगढ़, फरवरी 27 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। होली पर मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई जारी है। शुक्रवार को टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर 733 किग्रा दूषित रिफाइंड तेल और 80 किग्रा खाद्य पदार्थ जब्त कर लिया। टीम की कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। होली का त्योहार करीब देखकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी का अभियान तेज कर दिया है। मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार जांच की जा रही है। शुक्रवार को विभाग की टीम ने शहर के जुनैदगंज से छेना, हुसैनगंज से बूंदी का लड्डू, मुसेपुर से सोयाबीन तेल और बूंदी के लड्डू का नमूना लिया। इसके साथ ही कालीनगंज बाजार से भीम लड्डू, शुगर ब्वायल्ड कांफेक्शनरी और चोकोबिंस का नमूना लिया। इसके साथ ही करीब 80 किग्रा कांफेक्शनरी (अनुमानित मूल्य 10,800 रुपये) ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.