उन्नाव, मार्च 28 -- उन्नाव, संवाददाता। चार केन्द्रों पर यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर के परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन आठवें दिन 73.5 फीसदी से ज्यादा निपटाया जा चुका है। गैर जनपदों से जिले को जांचने के लिए कुल 3 लाख 37 हजार 981 उत्तर पुस्तिकाएं मिली है। शनिवार को जीनाथजी मूल्यांकन केन्द्र पर हाईस्कूल की 98153 उत्तर पुस्तिकाओं में 68686 के साथ 70 फीसदी, राजकीय इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 92390 में 66075 के साथ 71.5 फीसदी, अटल बिहारी इंटर कॉलेज में इंटर की 74255 में 48222 के साथ 65 फीसदी और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंटर की 73183 में 64196 के साथ 88 फीसदी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य अब निपटाया जा चुका है। सभी चार केन्द्रों पर मूल्यांकन का कार्य 18 मार्च से दो अप्रैल तक होना तय है। 16 दिन की तय समयावधि में नौवें दिन...