आजमगढ़, अप्रैल 10 -- आजमगढ़, संवाददाता। बरदह-मार्टीनगंज मुख्य मार्ग पर स्थित बंधवा महादेव पातालपुरी मंदिर का सुंदरीकरण कराया जाएगा। शासन ने इसके लिए 73.36 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। पहली किस्त के रूप में 56 लाख रुपये की धनराशि निर्गत कर दी है। मार्टीनगंज ब्लाक की बंधना इस्लाम ग्रामसभा में शिवधाम बंधवा महादेव पातालपुरी मंदिर क्षेत्र का काफी प्राचीन मंदिर है। इससे दूरदराज के लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। पर्यटन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य योजना के अंतर्गत बंधवा महादेव पातालपुरी मंदिर के सुंदरीकरण के लिए 73.36 लाख रुपये की आगणन रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी थी। जिसे शासन ने स्वीकृत कर लिया है। प्रथम किस्त के तौर पर 56 लाख रुपये की धनराशि भी निर्गत कर दी है। सुंदरीकरण के कार्य के लिए यूपीएसटीडीसी को कार्यदायी संस्था बनाया गया है।

हिंदी...