मधेपुरा, फरवरी 17 -- मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना अंतर्गत 73 हजार 226 महिलाओं को लाभान्वित किया गया। डीआरडीए के झल्लू बाबू सभागार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिले की 73 हजार 226 महिला लाभुकों के बैंक खातों में 10 हजार रुपये की दर से कुल 73 करोड़ 22 लाख 60 हजार रुपये का हस्तांतरण किया गया। प्रदेश स्तर पर आयोजित कार्यक्रम का झल्लू बाबू सभागार में सीधा प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में जीविका से जुड़ी लगभग 200 दीदियों ने भाग लिया।डीएम अभिषेक रंजन ने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना महिलाओं के आर्थिक उत्थान की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल है। उन्होंने सभी लाभार्थियों से आग्रह किया कि वे इस ...