लखनऊ, फरवरी 20 -- फोटो-वन टाइम टैक्स की प्रक्रिया के बारे में वाहन स्वामियों को बताते एआरटीओ प्रशासन प्रदीप कुमार सिंह लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। कॉमर्शियल वाहनों के लिए लागू वन टाइम टैक्स के लिए शुक्रवार को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित आरटीओ कार्यालय परिसर में लगे परिवहन मेला में 113 वाहन स्वामी पहुंचे। इसमें से 73 से टैक्स के 25 लाख रुपये से अधिक रुपये मौके पर जमा करवाए गए। मेला का शुभारंभ आरटीओ प्रशासन संजय तिवारी ने किया। एआरटीओ प्रशासन प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में आरआई प्रशांत कुमार, प्रधान और वरिष्ठ सहायकों में पंकज सिंह, प्रकाश नारायण, रईस और केके दुबे ने आए वाहनों के कर निर्धारण की प्रक्रिया और गणना की। इसमें सबसे अधिक टैक्स मोटर कैब के वाहन स्वामियों ने जमा किए। वन टाइम टैक्स जमा करने से बार-बार टैक्स जमा करने और देरी होने पर जुर्माना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.