मुजफ्फरपुर, अप्रैल 5 -- सकरा। बरियारपुर थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 73 लीटर चुलाई शराब के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरियारपुर थानेदार शिवचंद्र यादव ने बताया कि कदाने नदी के बांध किनारे से बरियारपुर निवासी अमरेश कुमार व सुलेखा देवी, महमदपुर भोपत बनबारी निवासी रामप्रवेश मुखिया व एतवरिया देवी और मुरियारी निवासी रामजतन पासवान को गिरफ्तार किया गया है। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.