बिहारशरीफ, मार्च 9 -- 73 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, नकदी व जेवर बरामद लहेरी थाना क्षेत्र के पालिका बाजार मोहल्ले में व्यवसायी के घर हुई थी चोरी करीब 23 लाख रुपये व 132 ग्राम से अधिक सोना बरामद, 8 आरोपित गिरफ्तार गिरफ्तार लोगों में दो स्वर्णकार व चोर की मां-बहन भी शामिल फोटो : शिवपुरी चोरी-बिहारशरीफ में सोमवार को पुलिसिया कार्रवाई की जानकारी देते एसपी भारत सोनी व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। लहेरी थाना क्षेत्र के पालिका बाजार मोहल्ले में 26 फरवरी को दिनदहाड़े व्यवसायी अविनाश कुमार के घर से चोरों ने आभूषण व नकदी समेत करीब 73 लाख रुपये की संपत्ति चुरा ली थी। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करने का दावा किया है। चोरों के पास से 23 लाख 39 हजार रुपये नकद व 132 ग्राम सोना बरामद किया गया है। एसपी भारत सोनी ने सोमवार को प्रेस वार्ता में ब...