73 लाख की लागत से सड़क का होगा निर्माण
चंदौली, मई 24 -- कमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के अवहीं गांव में क्षेत्रीय पूर्वांचल विकास निधि से साढ़े 73 लाख की लागत से सड़क का निर्माण कार्य होगा। रविवार को सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने भूमि पूजन कर पाल बस्ती के सड़क निर्माण का शिलान्यास किया। मार्ग के निर्माण से राहगीरों और आम जनमानस को आवागमन में काफी सहूलियत हो जाएगी।धानापुर के अवही गांव में पाल बस्ती में मार्ग काफी जर्जर है। इससे गामीणो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए प्रधान प्रतिनिधि बाचा पाल समेत ग्रामीणों ने बीते दिनों सैयदराजा विधायक सुशील सिंह से पाल बस्ती में सड़क निर्माण कराए जाने की मांग किया था। समस्या को देखते हुए सैयदराजा विधायक की पहल पर क्षेत्रीय पूर्वांचल विकास निधि से लगभग साढ़े 73 लाख की लागत से लगभग 1200 मीटर सड़क का निर्माण किया जा जाएगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.