लखनऊ, फरवरी 24 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर गोसाईगंज में टोल प्लाजा के पास हादसाग्रस्त बस संख्या एचआर-55-एफ-1323 का पांच साल में 73 बार चालान किया जा चुका है। इसमें सबसे अधिक चालान 43 उत्तर प्रदेश में किए गए हैं। बावजूद इसके बस का न तो पंजीकरण निलंबित किया गया और न ही चालक का ड्राइविंग लाइसेंस। जबकि, प्रदेश में पांच या उससे अधिक बार चालान पर वाहन का पंजीकरण और ड्राइवर का डीएल निलंबित किए जाने के निर्देश हैं। इस निर्देश पर अब तक लखनऊ आरटीओ 10 से अधिक वाहनों का पंजीकरण और उसके ड्राइवर का डीएल निलंबित भी कर चुका है। उक्त बस का पंजीकरण हरियाणा प्रदेश के गुरुग्राम स्थित आरटीओ कार्यालय में 14 मार्च 2019 में प्रदीप कुमार के नाम से पंजीकरण किया गया था। तब से लेकर अब इस बस का उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जयपुर, दिल्ली और ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.