73 पीड़ित किसान परिवारों को 3.40 करोड़ की आर्थिक सहायता
कन्नौज, जुलाई 8 -- कन्नौज। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत जिले में बड़ी राहत राशि जारी की गई है। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि पूरी पारदर्शिता और संवेदनशीलता बरतते हुए, दुर्घटनाओं में जान गंवा चुके जिले के 73 मृत किसानों के आश्रितों को कुल 3 करोड़ 40 लाख 50 हजार की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत कर बैंक खातों में भेज दी गई है। प्रशासन के मुताबिक, आपदा का शिकार हुए इन परिवारों के मुखिया के चले जाने के बाद यह सहायता राशि उनके लिए एक मजबूत आर्थिक कवच का काम करेगी। तहसीलवार आंकड़ों की बात करें तो इसमें सबसे ज्यादा छिबरामऊ तहसील के 38 लाभार्थी शामिल हैं। इसके अलावा तिर्वा तहसील के 21 और सदर तहसील के 14 पीड़ित परिवारों को इस योजना का सीधा लाभ मिला है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.