73 ने कराया पंजीकरण,19 को विजयीपुर में कैंप
फतेहपुर, मई 15 -- खागा। ऐरायां ब्लॉक में शुक्रवार को आयोजित शिविर में कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना के चिन्हांकन किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों से आए 73 दिव्यांगजनों ने शिविर में प्रतिभाग किया। विभागीय टीम द्वारा मौके पर ही लाभार्थियों का परीक्षण और आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। 55 दिव्यांगों ने सहायक उपकरण के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया। जबकि 18 लोगों की दिव्यांगता की जांच कर मौके पर ही उनके प्रमाण पत्र निर्गत किए गए। अगला चिन्हांकन शिविर 19 मई को विजयीपुर ब्लॉक में आयोजित किया जाएगा। विभाग ने क्षेत्र के सभी पात्र दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे समय से पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.