73 गर्भवती महिलाओं की हुई एएनसी जांच, 3 पाई गईं हाई रिस्क प्रेगनेंसी
मुंगेर, अगस्त 11 -- मुंगेर, निज संवाददाता। मॉडल अस्पताल के ओपीडी भवन में सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व आश्वासन कार्यक्रम के तहत प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ महिला चिकित्सक डॉ. नेहा द्वारा कुल 73 गर्भवती महिलाओं की विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया गया। परिवार नियोजन परामर्शी योगेश कुमार ने बताया कि शिविर में गर्भवतियों के बीपी, शुगर, वजन, हाइट सहित अन्य पैथोलॉजी जांच नि:शुल्क की गईं। जांच के दौरान कुल 3 गर्भवती महिलाएं 'हाई रिस्क प्रेगनेंसी' (एचआरपी) से पीड़ित पाई गईं। चिकित्सक द्वारा इन तीनों महिलाओं की दोबारा गहन जांच की गई और उनका अल्ट्रासाउंड भी कराया गया।योगेश यह भी पढ़ें- जोखिम की समय पर पहचान से सुरक्षित हो रहा मातृत्व कुमार ने जानकारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.