73 की उम्र में साइकिल से कांवड़ लेकर मवाना पहुंचे बुलंदशहर के धर्मपाल
मेरठ, अगस्त 8 -- फोटो मवाना, संवाददाता। सावन के पावन माह में हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों का सैलाब मवाना की गंगनहर पटरी पर दिखाई दे रहा है। भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था ऐसी है कि उम्र भी भक्तों के कदम नहीं रोक पा रही है। यह भी पढ़ें- Hapur News: केसरिया रंग से सराबोर हुआ हापुड़, गूंज रहे बोल बम के जयकारेकांवड़ यात्रा का पुनः प्रारंभ बुलंदशहर के गांव फिरोजपुर निवासी 73 वर्षीय कांवड़िया धर्मपाल शनिवार को हरिद्वार से साइकिल द्वारा कांवड़ लेकर मवाना पहुंचे। बताया कि बीच में बीमारी के चलते कुछ समय के लिए वह कांवड़ नहीं ला सके थे। भगवान भोलेनाथ की कृपा से स्वस्थ होने के बाद उन्होंने दोबारा कांवड़ यात्रा शुरू की। पिछले दो वर्षों से वह साइकिल से हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गांव फिरोजपुर पहुंच रहे हैं। कहा कि भगवान भोलेनाथ के प्रति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.