भागलपुर, मार्च 21 -- नवगछिया, निज संवाददाता। नगर परिषद नवगछिया की बैठक मुख्य सभापति प्रीति कुमारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-2027 के प्रस्तावित बजट पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रस्तुत बजट में बताया गया कि प्रारंभिक शेष राशि 33 करोड़ 82 लाख रुपये है, जबकि आगामी वित्तीय वर्ष में 92 करोड़ 16 लाख रुपये की अनुमानित आय, प्राप्ति का प्रावधान किया गया है। इस प्रकार कुल अनुमानित प्राप्ति 125 करोड़ 99 लाख रुपये निर्धारित की गई है। प्रस्तावित बजट में कुल 73 करोड़ 12 लाख रुपये के व्यय का प्रावधान किया गया है, जिसके पश्चात 52 करोड़ 86 लाख रुपये की अनुमानित अवशेष राशि रहने का अनुमान है। बजट में नगर के समग्र विकास हेतु विभिन्न योजनाओं और कार्यों के लिए राशि निर्धारित की गई है, जिनमें प्रमुख रूप से भूमि क्रय, मा...