73वीं अंतर-जनपदीय प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियों ने जीते 10 मेडल
संतकबीरनगर, अक्टूबर 6 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। अंतर-जनपदीय पुलिस खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाली महिला पुलिसकर्मियों को एसपी संदीप कुमार मीना ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में सम्मानित किया।73वीं अंतर-जनपदीय प्रतियोगिता में जनपद की महिला एसआई सरिता नागवंशी, महिला एसआई शीला यादव, महिला हेड कांस्टेबल लालमुनी गुप्ता, महिला कांस्टेबल आकृति सिंह, महिला कांस्टेबल किरन यादव और महिला कांस्टेबल प्रिया राय ने प्रतिभाग किया था। टेबल टेनिस में सरिता नागवंशी ने प्रथम स्थान हासिल कर 05 मेडल जीते। जबकि बैडमिंटन में सरिता नागवंशी ने 04 मेडल अपने नाम किए। कुश्ती में सरिता नागवंशी ने द्वितीय स्थान पाकर एक मेडल जीता। वॉलीबॉल में सरिता नागवंशी, शीला यादव, लालमुनी गुप्ता, आकृति सिंह, किरन यादव और प्रिया राय की टीम ने प्रतिभाग किया। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.