देहरादून, मार्च 26 -- देहरादून। श्री कालिका माता समिति के प्रांगण में समिति के परमाध्यक्ष अनन्त विभूषित परम पूज्य बालयोगी सर्वदास महाराज की सद्प्रेरणा से राम नवमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंदिर परिसर में रात्रि जागरण का भोग सुबह 7 बजे हुआ। इसके बाद श्री अष्टधातु कीर्ति स्तम्भ से कृष्ण गिरी महाराज द्वारा ध्वजावतरण किया गया। मां कालिका के मंदिर में विशेष आरती का आयोजन किया गया। श्री सिंदूरिया हनुमान मंदिर में श्री राम चरित मानस के नवाहन पाठ की परिसमाप्ति हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...