723 लीटर कोडीन कफ सिरफ व 30 हजार नीटासीन टेबलेट बरामद
बेगुसराय, अप्रैल 20 -- बेगूसरायय, निज प्रतिनिधि। जिले में अवैध नशीले पदार्थ के विरूद्ध जिले की पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इससे शराब तस्करों से लेकर सूखे नशे के सौदागरों में हड़कंप मचा हुआ है। ताजा मामला लाखो थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस ने 723 लीटर कोडीन कफ सीरफ व 30 हजार 600 नीटासीन टेबलेट बरामद किया है। एसपी मनीष ने बताया कि लाखो थाना क्षेत्र के शाहपुर टोल प्लाजा से 200 मीटर आगे एक पिकअप गाड़ी लगी हुई थी। गुप्त सूचना के आधार पर थानध्यक्ष शुभम कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में रविवार की रात छापेमारी की गयी तो गाड़ी से कोडीन सिरफ व नीटासीन टैबलेट बरामद किये गये। पिकअप गाड़ी के जब्त कर थाना लायी गयी है। चिकित्सक के अनुसार नीटासीन टैबलेट का उपयोग अनिद्रा के इलाज के लिए उपयोग किया जाता है। इससे पहले 12 अप्रैल की रात लाखो थाना क्षेत्र के ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.