गोंडा, अक्टूबर 3 -- गोण्डा, संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लोकभवन से वित्तीय वर्ष 2026-27 की पूर्वदशम और दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत पात्र छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति की धनराशि डीबीटी के माध्यम से भेजी। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जिले के विद्यालयों में कराया गया। जनपद स्तर पर राजकीय इंटर कॉलेज गोण्डा में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वीकृति पत्र वितरित किए। जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि जिले में कक्षा 9-10 और 11-12 के सभी वर्गों के कुल 7221 छात्र-छात्राओं के आधार सीडेड बैंक खातों में 189.806 लाख रुपये की छात्रवृत्ति भेजी गई है। यह भी पढ़ें- 5656 विद्यार्थियों के खातों में पहुंची छात्रवृत्ति ए...