नई दिल्ली, मार्च 12 -- Vivo से जुड़े ब्रैंड iQOO ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन iQOO Z11x लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस डिवाइस को खासतौर पर कॉलेज जाने वाले स्टूडेंट्स और युवा यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। यह स्मार्टफोन दमदार बैटरी, तेज प्रोसेसर और AI फीचर्स के साथ पेश किया गया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका दमदार प्रोसेसर है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7400‑Turbo चिपसेट से लैस है। iQOO Z11x में 7200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसे इस सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी बताया जा रहा है। इतनी बड़ी बैटरी के साथ यूजर्स पूरे दिन फोन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ 44W FlashCharge सपोर्ट दिया गया है, जिससे फोन तेजी से चार्ज हो जाता है। कंपनी का दावा है कि इस फोन की बैटरी हेल्थ लगभग 6 साल तक बेहतर बनी रह सकती है, जो लंबे समय त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.