गोपालगंज, जून 17 -- पंचदेवरी।पंचदेवरी प्रखंड के 72 शिक्षकों को ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर अपना प्रोफाइल अपडेट नहीं करने के कारण नोटिस जारी किया गया है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जानकी कुमारी ने संबंधित शिक्षकों को अविलंब आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर प्रोफाइल पूर्ण करने का निर्देश दिया है। बीईओ ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार सभी शिक्षकों का अद्यतन विवरण ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर दर्ज होना अनिवार्य है। इसके बावजूद कई शिक्षकों द्वारा अब तक अपना प्रोफाइल अपडेट नहीं किया गया है। ऐसे शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों की शैक्षणिक योग्यता, सेवा विवरण, पदस्थापन, वेतन भुगतान समेत अन्य प्रशासनिक जानकारियां दर्ज की जाती हैं। यह भी पढ़ें- 72 शिक्षकों को पोर्...