72 शहीदों की याद में निकला जुलूस ए हुसैन
अंबेडकर नगर, अगस्त 16 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। टांडा तहसील क्षेत्र के अरसावां गांव में कर्बला के 72 शहीदों की याद में पहली रबीउल अव्वल को अंजुमन फैज-ए-हुसैन के नेतृत्व में जुलूस-ए-अजा निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शामिल होकर 72 ताबूतों और इराक के शहर कर्बला से लाए गए तबर्रुकात की जियारत की। जुलूस के दौरान मौलाना वसी हसन खान ने कर्बला के शहीदों का जिक्र किया, जिससे अकीदतमंद भावुक हो उठे। विभिन्न अंजुमनों ने नौहाख्वानी कर कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश किया। इनमें अंजुमन शान-ए-अजा मंगलौर उत्तराखंड, अंजुमन कमरे बनी हाशिम उतरौला, अंजुमन जीनतुल अजा सुल्तानपुर, अंजुमन हैदरी सेथल बरेली, अंजुमन हुसैनिया जौनपुर और अंजुमन फैज-ए-हुसैन अरसावां शामिल रहीं। जुलूस में खुसूसी नौहाख्वान सलीम बलरामपुरी, मौलाना हाफिज रजा रिजवी,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.