72 शहीदों का जिक्र सुनकर अकीदतमंदों की आंखे हुई नम
सिद्धार्थ, जून 23 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के हल्लौर स्थित वक्फ बोर्ड इमामबाड़ा में आयोजित 10 दिवसीय मजलिस के पांचवें दिन रविवार की रात बाराबंकी के मौलाना मोहम्मद जहीर जैदी ने कर्बला के 72 शहीदों का जिक्र किया। इसे सुनकर अकीदतमंदों की आंखें नम हो गईं।उन्होंने कहा कि इमाम हुसैन अलै. ने अपने नाना हजरत मोहम्मद मुस्तफा के दीन इस्लाम को बचाने के लिए उनके बताए गए रास्ते पर चलते रहे। मैदान-ए-कर्बला में वह अपनी व अपने साथियों की अज़ीम कुर्बानी देकर दुनिया वालों के बीच इस्लाम की सही तस्वीर, हक व शांति का संदेश फैलाया। उन्होंने सभी चाहने वालों से कर्बला के वाक्या को याद कर ग़रीब, मजबूर व बेसहारा लोगों को मदद करने व उनके साथ बुरे समय में खड़े होकर साथ देने की बात कही। यह भी पढ़ें- अकीदत से मनाया गया 6 मोहर्रम, जनाबे अली अकबर की शहाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.