मुजफ्फरपुर, अप्रैल 6 -- मुशहरी, हिसं। थाना क्षेत्र स्थित जलालपुर गाछी में रविवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर 72 लीटर स्प्रिट के साथ तीन तस्करों को दबोचा है। बताया जाता है कि थानेदार सुबोध कुमार मेहता, सहायक अवर निरीक्षक सुरेश सिंह पुलिस बल के साथ बैकटपुर चौक के पास वाहन जांच कर रहे थे। इस बीच सूचना मिली कि कुछ शराब तस्कर जलालपुर गाछी में ऑटो से स्प्रिट की खेप मंगवाए हैं। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर स्प्रिट और बिना नंबर की बाइक बरामद की। थानेदार सुबोध कुमार मेहता ने बताया कि गुड्डू कुमार, बादल कुमार, नरेश साह, मनोज साह, विकास कुमार एवं राजा कुमार के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार गुड्डू कुमार, बादल कुमार एवं नरेश साह को सोमवार को जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...