सीतामढ़ी, मार्च 20 -- सुप्पी। सोनाखान से पश्चिम बागमती नदी के बायां तटबंध पर बाइक पर ले जा रहे 72 लीटर नेपाली सौंफी शराब बरामद किया। पुलिस की गाड़ी को देखकर शराब धंधेबाज बाइक पर लदे 72 लीटर नेपाली सौंफी शराब छोड़कर भागने में सफल रहे। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि उत्पाद अधिनियम के अन्तर्गत सुप्पी थाना में अज्ञात शराब धंधेबाजों के विरुद्ध एफआईआर की गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...