72 लाख की अमानत में खयानत पर केस
रिषिकेष, जून 4 -- रायवाला क्षेत्र में जमीन की खरीद-फरोख्त के नाम पर 72.50 लाख रुपये की रकम वापस न लौटाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित स्वर्ण दीपक निवासी सुमन विहार ऋषिकेश ने तहरीर में बताया कि वह सुनील रतूड़ी निवासी दिल्ली फार्म, श्यामपुर ऋषिकेश के साथ जमीन का कारोबार करते हैं। आरोप है कि जमीन सौदे के लिए दी गई 72.50 लाख रुपये की राशि के बाद भी न तो जमीन दी गई और न ही रकम वापस की गई। एसएसआई मनवर सिंह ने बताया कि यह मामला अमानत में खयानत से जुड़ा है। रकम जमीन की खरीदारी के लिए दी गई थी। फिलहाल संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.