72 छात्राओं को शिक्षा हेतु लैपटॉप वितरित
हापुड़, मई 20 -- शिक्षा और डिजिटल सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन ओएनजीसी के सहयोग से सांसद अतुल गर्ग के माध्यम से सफायर ब्लू होटल, पिलखुवा में नगर की 72 छात्राओं को शिक्षा हेतु लैपटॉप वितरित किए गए। कार्यक्रम में छात्राओं और उनके अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। मुख्य अतिथि सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि आज का दौर डिजिटल शिक्षा का है और बेटियों को आधुनिक संसाधनों से जोड़ना समय की आवश्यकता बन चुका है। उन्होंने कहा कि पालिकाध्यक्ष विभु बंसल के प्रयासों से नगर की मेधावी छात्राओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। यह भी पढ़ें- रोटरी रामगढ़ सिटी की पहल से गणिनाथ पब्लिक स्कूल में लगा निशुल्क कंप्यूटर शिक्षा और महिला सशक्तिकरण को बताया प्राथमिकता पालिकाध्यक्ष विभु ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.