नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- जंतर-मंतर पर 20 जुलाई पिता पर हुए हमले को लेकर शिकायत दर्ज कराने के बाद ऐक्टिविस्ट निशु आजाद का बयान सामने आया है। उन्होंने दावा किया है कि पुलिस 72 घंटों के बाद इंफ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज को गिरफ्तार करने की बाच कह रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों ने हमें भरोसा दिलाया है कि स्वतंत्र को 72 घंटों के भीतर गिरफ़्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कार्रवाई करने का वादा किया है और हमें उम्मीद है कि अब और देरी नहीं होगी। निशु के पिता संजय कुमार का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान उन पर कड़े से दो बार हमला किा गया था जिसकी वजह से उन्हें सिर में दो जगह चोट लगी। हालांकि स्वतंत्र भारद्वाज का कहना है कि उन्होंने जो किया वह आत्मरक्षा में किया। भीड़ ने उन्हें घेर लिया था जिसकी वजह से उन्हें आत्मरक्षा में ये कदम उठाना पड़ा। शिकाय...