हापुड़, जून 29 -- नगर के स्वर्ग आश्रम रोड स्थित तीन मोहल्लों की 400केवीए ट्रांसफार्मर से बिजली सप्लाई दी जाती है, लेकिन दो दिन और दो रात से ट्रांसफार्मर फूंका पड़ा है। ऐसे में बिजली आपूर्ति बाधित होने से नाराज उपभोक्ताओं का गुस्सा रविवार की सुबह फूट पड़ा। उन्होंने स्वर्ग आश्रम रोड पर वाहन और ड्रम लगाकर जाम लगा दिया और विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। करीब एक घंटे तक जाम लगने से हड़कंप मच गया। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान मौके पर पुलिसबल पहुंचा, लेकिन पुलिस के समझाने के बाद भी उपभोक्ता शांत नहीं हुए। सभासद मोनू बजरंग ने बताया कि विद्या नगर, राज नगर, केशव नगर, दोयमी फाटक और अन्य मोहल्लों को बिजली विभाग के 400केवीए ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति होती है, ...