72 घंटे में सुलझा नाबालिग अपहरण कांड: आरोपी गिरफ्तार, लड़की बरामद
अयोध्या, मई 26 -- जाना बाजार, संवाददाता। नाबालिग लड़की के अपहरण के सनसनीखेज मामले में हैदरगंज पुलिस ने महज 72 घंटे के अंदर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस टीम ने मंगलवार सुबह मुखबिर की सूचना पर बरौली मोड़ से आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लड़की को सकुशल बरामद करने में सफलता प्राप्त किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। वहीं लड़की को महिला कांस्टेबल के साथ मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
पुलिस की कार्रवाई हैदरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने बीते रविवार को थाने पहुंचकर अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण की नामजद शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित पिता ने गांव के ही एक युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया था। तहरीर मिलते ही पुलिस हरकत में आई। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.