पीलीभीत, अप्रैल 9 -- पीलीभीत। उप कृषि निदेशक राम मिलन सिंह परिहार ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत रबी मौसम में गेहूं की फसल के नुकसान होने की संभावना है। फसल नुकसान से बचने के लिए कई किसानों ने गेहूं की फसल का बीमा कराया है। किसी भी किसान की फसल में क्षति हुई है तो टोल फ्री नं 14447 या जिला समन्वयक, इफको टोकयो जनरल इंश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड के नम्बर 8057747626 पर फसल क्षति के 72 घण्टे के अन्दर सूचना दें। किसान लिखित में यह सूचना राजकीय कृषि बीज भण्डार, जिला कृषि अधिकारी कार्यालय, उप कृषि निदेशक कार्यालय, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी कार्यालय में दें सकते है। ताकि क्षति का आंकलन कर प्रतिपूर्ति की जायेगी। रबी मौसम में जनपद पीलीभीत के कुल बीमित कृषक 18541 है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...