बांका, अगस्त 17 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर थाना क्षेत्र के बलिया संथाली टोला गांव में हुए डबल मर्डर केस में 72 घंटे के अंदर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने पर एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर के सुहिता अनुपम द्वारा अमरपुर के थानाध्यक्ष राकेश कुमार समेत टीम में शामिल पांच अधिकारियों को एक-एक सुसेवांक से पुरस्कृत किया है।‌ शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पुलिस लाइन में डीएम अंशुल अग्रवाल एवं एसपी अमितेश कुमार ने थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया। इसमें पुलिस निरीक्षक रमाशंकर सिंह, तकनीकी शाखा प्रभारी मनीष कुमार, मैनमा ओपी अध्यक्ष रंजन कुमार एवं सब इंस्पेक्टर शरद श्रीकांत शामिल हैं। मालूम हो कि पिछले सात जुलाई को धर्मराय गांव के गुंजन सिंह एवं सिट्टू कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह भी पढ़ें- सात पुलिसकर्मी गोल्...