बदायूं, दिसम्बर 4 -- उघैती। 30 नवंबर की शाम चार बजे घर से बान लेने गए किशोर का 72 घंटे बाद भी पुलिस पता नहीं लगा सकी है। परिजन पुलिस के साथ लगातार उसकी खोज कर रहे हैं। किशोर का पता न लगने से घर में कोहराम मचा हुआ है। गांव खंडवा निवासी राजपाल यादव का 12 वर्षीय बेटा प्रमोद 30 नवंबर की शाम करीब चार बजे अपनी साइकिल से बान लेने उघैती गया था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा, तो परिवार के लोगों को चिंता हुई। परिजनों ने पूरी रात जंगल को छान मारा, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इस दौरान पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर दी गई। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस भी किशोर की तलाश में जुट गई। पिछले 72 घंटे से लगातार पुलिस एवं परिवार के सदस्य उसकी खोज कर रहे हैं, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। परिजन अनहोनी की आशंका से भयभीत हैं। प्रभारी निरीक्षक क्राइम राजवीर सिंह ने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.